Uncategorized

आज शाम नीरज चोपड़ा समेत 4 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न और 8 को अर्जुन अवॉर्ड…

चंडीगढ़ । हरियाणा के 12 खिलाड़ियों को आज शाम राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसमें नीरज चोपड़ा सहित 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न और 8 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा। इसमें से अकेले सोनीपत के 6 खिलाड़ी शामिल हैं।

इन खिलाडि़यों को दिया जाएगा अवॉर्ड

खेल मंत्रालय द्वारा जारी सूची में टोक्यो ओलिंपिक में जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने पर नीरज चोपड़ा, टोक्यो ओलिंपिक में कुश्ती में रजत जीतने वाले रवि दहिया, पैराओलिंपिक में गोल्ड जीतने वाले सुमित आंतिल, पैरालिंपिक निशानेबाजी में मनीष नरवाल को खेल के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़, पैरा आर्चर हरविंदर सिंह, योगेश कथूरिया, पहलवान दीपक पूनिया, निशानेबाज सिंहराज अधाना, हॉकी खिलाड़ी मोनिका मलिक और सुमित कुमार, कबड्‌डी खिलाड़ी संदीप नरवाल को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा।

द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए इनका चयन

रणजी टीम के लिए सरकार तलवाड़ को द्रोणाचार्य लाइफ टाइम अवॉर्ड, कबड्‌डी कोच असन कुमार, हॉकी कोच प्रीतम सिवाच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया जाएगा। वहीं 88 वर्षीय सज्जन कुमार को ध्यान चंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

आज होंगे खिलाड़ी सम्मानित

इस बारे में हरियाणा के खेल निदेशक पंकज नैन ने कहा कि राज्य के कुल 12 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश सरकार इन खिलाड़ियों के लिए खेल नीति के तहत सम्मान दे रही है। हरियाणा में खेल नीति में पदक विजेता खिलाड़ियों के इनामी राशि तय कर दी गई है। उसके हिसाब से सम्मान प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलता है।

Back to top button