लखनऊ/उत्तरप्रदेश

बेटे की हत्या में 18 साल सजा काटकर लौटे वृद्ध ने खुद को गोली से उड़ाया …..

लखनऊ। बेटे की हत्या में 18 साल सजा काटकर छूटे पिता ने गोली मार खुदकुशी कर ली। खेतों की तरफ से गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो महुआ के पेड़ के नीचे शव मिला। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया है।

कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम मनकहड़ी निवासी 65 वर्षीय वीरेंद्र यादव पर अपने बेटे कल्लू के कत्ल का इल्जाम था, जिसमें उसे सजा सुनाई गई थी। 18 साल बाद वह 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था। मंगलवार देर शाम वह खेत की ओर चला गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

ग्रमीणों ने मौके पर जाने के बाद देखा कि वीरेंद्र ने अपने डेरा के पास महुआ के पेड़ के नीचे गोली मार ली है। कमासिन थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह ने घटनास्थल की जांच कर कागजी कार्रवाई पूरी की। मौके से तमंचा व खोखा बरामद हुआ।

Back to top button