Uncategorized

स्कूल अब 31 दिसंबर तक बंद करने का निर्णय, कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण लिया गया निर्णय ….

मुंबई। मुंबई में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का फैसला महाराष्ट्र सरकार ने लिया है। उल्लेखनीय है कि दीपावली के बाद 23 नवंबर से मुंबई में स्कूल कालेज खोलने की तैयारी राज्य सरकार कर रही थी। इस निर्णय की जानकारी मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने दी।

महापौर ने कहा कि बीएमसी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। मुंबई में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। 23 नवंबर को स्कूल दोबारा नहीं खुलेंगे। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल 23 नवंबर से खोलने का फैसला लिया था। देश के अन्य राज्यों की तरह महाराष्ट्र सरकार ने भी दिवाली के बाद स्कूलों को फिर से खोलने की योजना बनाई थी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि सभी एहतियाती उपाय बरतते हुए दिवाली के बाद स्कूलों को फिर से खोला जाएगा।

उन्होंने कहा था कि छात्रों के लिए सुरक्षा के सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए एक एसओपी तैयार की है। इसके मुताबिक, स्कूलों में शिफ्ट के अंतर्गत पढ़ाई की जाएगी। हालांकि, राजधानी में बढ़ते संक्रमण ने एक बार फिर स्कूलों को खोलने के सरकार के इरादे पर पानी फेर दिया है।

Back to top button