Uncategorized

पति से अनबन के बाद नाबालिग भतीजे के साथ फरार हुई बुआ, बनाए शारीरिक संबंध, अब गर्भवती ….

देहरादून। पति से झगड़े के बाद अपने ही नाबालिग भतीजे के साथ फरार हुई बुआ कुछ दिनों बाद घर तो लौट आई लेकिन उसके आने के साथ ही घर में नया कोहराम मच गया। दरअसल, बुआ जब भतीजे के साथ भागी थी तब उसने भतीजे के संग यौन संबंध बनाए। जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। उसके वापस लौटने के बाद मामले को लेकर घर में कोहराम मचा हुआ है।

शादी के बाद पति से अनबन होने पर उससे अलग रहने वाली महिला पर अपने नाबालिग भतीजे से यौन संबंध बनाने का आरोप है।

आरोप है कि वह भतीजे को अपने साथ भगा ले गई। दोनों वापस आए तो बुआ गर्भवती हो चुकी थी। नाबालिग बच्चे की मां ने उसके खिलाफ वसंत विहार थाने में पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।

वसंत विहार थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी महिला की तहरीर पर उनकी ननद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला का कहना है कि उनका 16 वर्ष का बेटा है। उनकी नंनद जो पति से अनबन के चलते मायके में रह रही है, उसने अपने 16 वर्षीय सगे भतीजे से यौन संबंध बनाए।

कुछ दिन पहले वह भतीजे को अपने साथ लेकर लापता हो गई थी। वापस लौटी तो वह गर्भवती थी। पुलिस के मुताबिक बच्चे की मां का कहना है कि नाबालिग बेटे से यौन संबंध बनाने से उनकी नंनद गर्भवती हुई है। यौन उत्पीड़न से उनके बेटा का जीवन खराब हो रहा है।

Back to top button