रायपुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा- अपने अंर्तकलह पर पर्दा डालने झूठे आरोप लगा रही भाजपा

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा नेताओं के बयानों को हार की बौखलाहट निरूपित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि शहरी मतदाताओं के लिये एक ओर कांग्रेस थी जिसने एक साल के भूपेश बघेल सरकार के एक वर्ष कार्यकाल में लगातार जन हितकारी फैसले लिये है, दूसरी ओर हर स्तर पर 15 वर्षो में विफल रही भाजपा थी।

शहरी मतदाताओं ने भाजपा की रमन सिंह सरकार के 15 वर्ष के कुशासन, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के स्थान पर जन-जन का ख्याल रखने वाली कांग्रेस पर विश्वास व्यक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा अपने ही अंर्तविरोधों और कलह से उबर ही नहीं पा रही है। भाजपा की कमजोरी और अंर्तकलह पर पर्दा डालने के लिये भाजपा नेता आरोप प्रत्यारोप का सहारा ले रही है।

Back to top button