Uncategorized

टेस्ट में शतक लगाने वाली स्मृति मंधाना बनीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी…

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाजी करने वाली स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।  भारतीय महिला क्रिकेटर ने इस शतक के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। तीनों फॉर्मेट में वे एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं।

 

इसके अलावा वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय महिला बनी हैं। उनसे पहले 1984 में संध्या गोयल ने ये उपलब्धि हासिल की थी।

 

आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम एकमात्र पिंक बॉल टेस्ट खेल रही है। ये मुकाबला क्वींसलैंड के करारा ओवल ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था।

 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाजी स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला क्रिकेटर ने इस शतक के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। वे जहां ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी हैं। वहीं तीनों फॉर्मेट में वे एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं।

 

इसके अलावा वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय महिला बनी हैं। उनसे पहले 1984 में संध्या गोयल ने ये उपलब्धि हासिल की थी।

 

आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम एकमात्र पिंक बॉल टेस्ट खेल रही है। ये मुकाबला क्वींसलैंड के करारा ओवल ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था।

 

दरअसल स्मृति श्रिनिवास मंधाना सांगली की रहने वाली हैं। विजय हजारे भी सांगली के ही थे। भारतीय दिग्गज ने 1947-48 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ा था। आज 74 साल बाद सांगली की एक और खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट शतक लगाया है और वो हैं स्मृति मंधाना।

Back to top button