रायपुर

भाजपाई लिखकर दें 2500 रुपए क्विंटल में धान नहीं बेचेंगे – शैलेष नितिन

भाजपा के आंदोलन पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

रायपुर। भाजपा के आंदोलन पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया देते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 2500 रुपए धान का मूल्य देने वाली कांग्रेस सरकार को रोकने वाली भाजपा की केंद्र सरकार है और भाजपा के नेता ही कर रहे हैं आंदोलन, इससे भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हुआ। भाजपा किसान विरोधी थी है और रहेगी।

2018-19 में चुनाव के पूर्व 2500 रुपए में धान खरीदी करने की घोषणा की थी, समर्थन मूल्य 1750 और 1780 में धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी थी। कांग्रेस का सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने अपने वादों के अनुरूप किसानों को अंतर की राशि सभी किसानों को प्रदय किया था।

इसी प्रकार इस वर्ष केन्द्र की मोदी सरकार की किसान विरोधी नीति के चलते केन्द्र के आदेश पर समर्थन मूल्य 1815 व 1835 में किसानों का धान खरीदी प्रारंभ हो गया है। कांग्रेस की सरकार किसानों को 2500 रुपए देने प्रतिबद्ध है और मंत्रियों की उपसमिति बनाकर इसमें शीघ्र निर्णय लेकर किसानों को 2500 रुपए में धान दिया जायेगा।

1 दिसंबर को भाजपा 2500 रुपए में धान खरीदी की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है, उनसे अपेक्षा है कि जो-जो इस किसान विरोधी आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं वह लिखकर दे देवें कि वे 2500 रुपए में अपना धान नहीं बेचना चाहते है और अंतर की राशि भविष्य में नहीं लेंगे और केन्द्र द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर ही धान बेचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button