छत्तीसगढ़रायपुर

अरूण साव सहित सरोज पाण्डेय, अजय चंद्राकर और लता उसेंडी को मिली कार्यकारिणी में जगह…

रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। बिलासपुर सांसद अरुण साव को विशेष आमंत्रित व डॉ. सरोज पाण्डेय, विधायक अजय चंद्राकर व पूर्वमंत्री लता उसेंडी को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। मध्यप्रदेश से भी छह को कार्यकारिणी में जगह मिली है। जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल है।

 

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को महत्वपूर्ण स्थान मिला है। बिलासपुर के सांसद अरुण साव विशेष आमंत्रित सदस्य बनाएं गए हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनें रहेंगे। इसके अलावा सरोज पाण्डेय को राष्ट्रीय महासचिव के साथ ही कार्यसमिति का सदस्य भी बनाया गया है। विधायक अजय चंद्राकर और लता उसेंडी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह पाने में सफल हुए हैं।

 

मध्यप्रदेश से राष्ट्रीय कार्यकारिणी केन्द्रीय मंत्री डॉ विरेन्द्र सिंह सहित ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, नरेन्द्र सिंह तोमर, विरेन्द्र खटिक और नरोत्तम मिश्रा शामिल किए गए हैं।

Back to top button