Uncategorized

संघ का पांच दिवसीय चिंतन शिविर प्रारंभ, मोहन भागवत सहित बड़े पदाधिकारी पहुंचे

भोपाल। संघ प्रमुख मोहन भागवत आरएसएस द्वारा आयोजित पांच दिवसीय चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच गए हैं। आज 21 जुलाई से 25 जुलाई तक पांच दिवसीय चिंतन शिविर शारदा विहार में प्रारंभ हुई है। 10 महीने बाद संघ की हो रही इस बैठक में राममंदिर निर्माण, भारत-चीन विवाद, कोरोना महामारी को लेकर निर्धारित एजेंडा के मुताबिक चर्चा होगी। मध्य प्रदेश में होने वाले उप चुनाव भी एजेंडा में शामिल है। जिस पर मध्यप्रदेश के कई दिग्गजों को तलब किया जा सकता है।

मध्य प्रदेश में भाजपा फिर से सत्ता में आ गई है लेकिन कहा जा रहा है कि संघ के बड़े नेता इससे खुश नहीं नहीं है। इसका एक प्रमुख कारण मध्य प्रदेश में होने वाले उप चुनाव का सर्वे रिपोर्ट को बताया जा रहा है। सर्वे में भाजपा की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। संघ के निर्धारित एजेंडे के अलावा मध्य प्रदेश उपचुनाव पर चर्चा होगी तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत ही बुलाए जाएंगे। मध्यप्रदेश सरकार में अबकी बार मंत्री बने कुछ के क्रियाकलाप से संघ खुश नहीं है। कुल मिलाकर संघ के आला पदाधिकारी मध्यप्रदेश सरकार और संगठन के कामकाज का भी सीधी बातचीत करेंगे।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पांच दिवसीय चिंतन शिविर भोपाल स्थित शारदा विहार में आज शुरू हुई इस चिंतन शिविर में संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा सरकार्यवाहक भैयाजी जोशी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित 20 बड़े पदाधिकारी पहुंचे हैं। संघ की पिछली बैठक 10 माह पूर्व हुई थी। इस बैठक में राम मंदिर निर्माण प्रगति की समीक्ष, भारत चीन विवाद पर भारत का नजरिया और कोरोना महामारी चर्चा के प्रमुख बिन्दू बताए गए हैं। संगठन के नियमित चलने वाले कार्यों की समीक्षा भी उच्च पदाधिकारी करेंगे।

Back to top button