लखनऊ/उत्तरप्रदेश

Sadhvi Prachi Controversy: ‘कहीं बहू न बन जाएं…’, PM पर टिप्पणी को लेकर दिया विवादित बयान

 आगरा
आगरा में आयोजित राजेश्वर मेला-2026 के उद्घाटन समारोह में हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची के एक बयान ने राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली युवतियों पर टिप्पणी करते हुए साध्वी प्राची ने लोगों से उनके फोटो अपने मोबाइल में सेव रखने की बात कही. उनका यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है। 

आपको बता दें कि सावन के अवसर पर रविवार शाम आगरा के प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में राजेश्वर मेला-2026 का शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं साध्वी प्राची ने हरी झंडी दिखाकर भगवान राजेश्वर महादेव के डोले को रवाना किया. बैंड-बाजों, "हर-हर महादेव" के जयघोष और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में डोला यात्रा निकाली गई। 

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए साध्वी प्राची ने बेटियों को 'संस्कार वान' बनाने और उन्हें रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं से प्रेरणा लेने की बात कही. उन्होंने कहा कि संस्कारों की कमी होने पर लोग अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। 

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का भी उल्लेख किया. साध्वी प्राची ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. इसी संदर्भ में उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि लोग ऐसी युवतियों के फोटो अपने मोबाइल में सेव कर लें, "कहीं वे आपके घर की बहू न बन जाएं." उन्होंने यह भी कहा कि "ये गालीबाज़ बेटियां हमारे समाज को किस दिशा में ले जाना चाहती हैं। 

Back to top button