
गरियाबंद । छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान 19 जुलाई को गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके साथ आयोग के सदस्य नितिन पोटाई एवं सचिव के.एस. ध्रुव भी दौरे पर रहेंगे। प्रोटोकॉल शाखा से मिली जानकारी के अनुसार उपाध्यक्ष एवं सदस्य द्वारा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे गरियाबंद जिले से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई एवं सामाजिक प्रमुखों से चर्चा की जायेगी। आयोग के उपाध्यक्ष सुश्री दीवान प्रातः 8 बजे रायपुर से प्रस्थान कर सवेरे 1030 बजे विश्राम गृह गरियाबंद पहुंचेगें।














