Uncategorized

राज कुंद्रा ने लॉकडाउन में 5 महीने के अंदर पोर्न वीडियो से कमाए 1.17 करोड़ रुपए, 2023 तक था बड़ा टारगेट …

मुंबई। पोर्न वीडियो केस में फंसे राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 19 जुलाई को उनकी गिरफ्तारी हुई थी। तब से लेकर अब तक कई चौंकाने वाली बातें सामने आ चुकी हैं। राज कुंद्रा के ऐप बिजनस से होने वाली कमाई को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स आ रही हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक 2023 तक उनका लक्ष्य 34 करोड़ रुपये कमाने का था। बीते साल 5 महीने में उन्होंने 1.17 करोड़ रुपये कमाए थे।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी के पति ने लॉकडाउन के दौरान अपने ऐप हॉटशॉट्स के सब्सक्राइबर्स से 1.17 करोड़ रुपये कमाए। उनकी ये कमाई अगस्त से लेकर दिसंबर 2020 की है। पुलिस ने ये भी बताया कि ये कमाई ऐप्पल ऐप स्टोर की है। वहीं गूगल प्ले के मोबाइल फोन ऐप की कमाई का पता लगना बाकी है। पुलिस का अंदाजा है कि राज कुंद्रा ने प्ले स्टोर से काफी ज्यादा पैसे कमाए होंगे क्योंकि एंड्रॉइड फोन के यूजर्स काफी ज्यादा हैं।

मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल का ये भी दावा है कि राज कुंद्रा के घर से भारी मात्रा में डेटा जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने काफी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और स्टोरेज डिवाइसेज अपने कब्जे में ली हैं। रिपोर्ट्स ये भी हैं कि राज कुंद्रा के अडल्ट फिल्म ऐप से काफी कमाई हो रही थी। उनका टारगेट 2023 तक 34 करोड़ रुपये कमाने का प्रॉफिट कमाने का था। राज कुंद्रा का ऐप सिर्फ पेड सब्सक्राइबर्स के लिए था। इसमें पोर्न कॉन्टेंट दिखाया जाता था। ये वीडियोज मुंबई के आसपास के इलाकों में शूट किए जाते थे।

पुलिस के मुताबिक, राज कुंद्रा ने फरवरी 2019 में एक कंपनी खोली जिसका नाम Arms Prime Media Pvt Ltd रखा। इसमें उनके साथी सौरभ कुशवाहा भी थे। छह महीने बाद उन्होंने एक फोन ऐप डिवेलप किया जिसका नाम Hotshots था। इस ऐप को Kernin Ltd को 18.62 लाख में बेच दिया। ये कंपनी राज कुंद्रा के लंदन बेस्ड बहनोई प्रदीप बख्शी की थी। दिसंबर 2019 में राज कुंद्रा ने आर्म्स प्राइम से भी रिजाइन कर दिया। इस कंपनी को संजय त्रिपाठी नाम का शख्स चलाने लगा, जो अब इस केस का गवाह है।

वहीं इस मामले में शिल्पा शेट्टी का अभी तक कोई ऐक्टिव रोल सामने नहीं आया है। हालांकि पुलिस की तरफ से शिल्पा को क्लीनचिट नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि रिपोर्ट्स हैं कि जब पुलिस राज कुंद्रा को घर लेकर गई तो शिल्पा की उनसे बहस हुई थी। शिल्पा ने राज से कहा था कि उन्हें ये सब करने की क्या जरूरत थी। परिवार की इतनी बदनामी हो रही है और कई प्रोजेक्ट्स शिल्पा के हाथ से जा रहे हैं।

Back to top button