छत्तीसगढ़बिलासपुर

पंजाबी मानव सेवा समिति ने कोरोना की सेकेंड वेव में होम आइसोलेट लोगों के लिए बढ़ाई 1 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेट व 2 सिलेंडर की सेवा ….

बिलासपुर। पंजाबी मानव सेवा समिति विगत १४ महीनों से चल रहे कोरॉना काल में सेवा को समर्पित है। ऐसे में पंजाबी समाज द्वारा सिख धर्म के पंचम गुरु गुरु अर्जुन देव महाराज सहीदी पर्व को समर्पित करते हुए सेवा की जा है।

कोरोना की सेकंड वेव के इस विकराल रूप में जो लोग होम आइसोलेशन कर रहे है, उनके लिए 1 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेट एवम् 2 सिलेंडर की सेवा में और बढाई गई है।

सेवा भाव देखते हुए 1 सिलेंडर रामप्रकाश अविनाश सलूजा, 1 जंबो सिलेंडर जोगिंदर सिंह गम्भीर, नरेंद्र मखीजा निखिल मखीजा द्वारा दिए गए। 1 कन्सन्ट्रेट समाज के प्रमुख परिवार द्वारा सेवा के लिए प्रदान किया।

सेवा कार्य में मनजीत सिंह अरोरा, प्रीतपाल सिंह गम्भीर, जसपाल सेठी, सुरेन्द्र सिंह गुंबर, प्रिंस भाटिया, पीनल उपवेज डॉक्टर अमित जुनेजा, भूपेंद्र सिंह गांधी, दर्शन छाबड़ा, प्रतीक उपवैजा, पवन कुमार अजमानी, अनिल सलूजा, इंदरजीत सिंह सलूजा, बंटी छाबड़ा (लवली), रूप से सेवा में लगे है।

Back to top button