फिल्म जगत

तलाक की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा जारी किया वीडियो…

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के तलाक की अटकलों के बीच उनके फैन्स के लिए राहत भरी खबर है। मिस्टर और मिसेज जोनस के बीच सबकुछ ठीक है और इस बात का सबूत प्रियंका ने खुद दे दिया है। प्रियंका ने रीसेंटली निक के वीडियो पर अपना प्यार जताया है जिसे देखकर उनके चाहनेवालों को तसल्ली हो गई है। हालांकि इंस्टा पर कई लोग उनसे नाम हटाने की वजह पर सवाल भी कर रहे हैं। इस बीच प्रियंका ने The Matrix Resurrections से अपना फर्स्ट लुक भी पोस्ट किया है।

तलाक की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने निक के वीडियो पर प्यारभरा कॉमेंट करके इन अफवाहों को शांत कर दिया है। निक ने अपना वर्कआउट वीडियो डाला है। इसमें वह डम्बल एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। निक ने लिखा है, मंडे मोटिवेशन और आर्म मसल्स का इमोजी बनाकर लिखा है, चलो इसे पाते हैं। प्रियंका ने निक के वीडियो पर कॉमेंट किया है, Damn! मैं तुम्हारी बाहों में मर ही गई… साथ में कई इमोजी भी बनाए हैं। प्रियंका के कॉमेंट पर कई लोगों ने कॉमेंट्स किए हैं। इनमें कुछ ने पूछा है कि उन्होंने सरनेम क्यों हटाया। कुछ इस बात से खुश हैं कि दोनों के बीच सब ठीक है।

सोमवार दोपहर बाद से प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ट्विटर पर भी उनका नाम अब तक ट्रेंड कर रहा है। वजह है इंस्टाग्राम से सरनेम हटाना। दरअसल प्रियंका ने शादी के बाद अपना नाम बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस कर दिया था। अब उनके इंस्टा पर नाम सिर्फ प्रियंका है। उन्होंने चोपड़ा भी हटा दिया है। उनका सरनेम हटते ही उनके और निक के बीच अनबन के कयास लगाए जाने लगे इसके बाद तलाक की खबरें भी वायरल हो गईं। हालांकि न्यूज 18 से बातचीत में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी कहा था, ये बकवास है। अफवाहें मत फैलाइए। फिर भी लोग प्रियंका और निक की तरफ से कोई पोस्ट या स्टेटमेंट आने का इंतजार कर रहे थे।

Back to top button