मध्य प्रदेश

भोपाल एयरपोर्ट से नई उड़ानों की तैयारी: श्रीनगर-चेन्नई समेत कई रूट्स के लिए मांगे गए प्रस्ताव

भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एयरपोर्ट से जल्द ही कोलकाता, जयपुर, देहरादून, केरलम, चेन्नई सहित देश के बड़े शहरों सीधे हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ने जा रहे हैं. बड़े शहरों के अलावा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू हो सकती हैं. इन उड़ानों के लिए प्रदेश सरकार ने एयरलाइंस ऑपरेटर्स से प्रपोजल मांगे हैं. इन उड़ानों के लिए कंपनियों को विशेष लाभ भी दिया जाएगा. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इन उड़ानों के लिए कंपनियों से रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल मांगे हैं. प्रपोजल के लिए 29 मई तक का समय दिया गया है।

भोपाल से जुड़ेगा हर बड़ा शहर
भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. आंकड़ों के मुताबिक एयरपोर्ट पर हर दिन करीबन 5 हजार से ज्यादा यात्री आवागमन कर रहे हैं. एयरपोर्ट से हर साल आवागमन करने वाले करीबन 8 लाख से ज्यादा यात्रियों की संख्या होती है. एयरपोर्ट से अभी देश के दिल्ली, हैदराबाद सहित चुनिंदा शहरों के लिए ही सीधी फ्लाइट उड़ान भरती है, लेकिन जल्द ही एयरपोर्ट से देश के सभी बड़े शहरों के बीच फ्लाइट उड़ान भरती दिखाई देगी।

इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए हैं. राजा भोज एयरपोर्ट प्रबंधन ने श्रीनगर, चेन्नई, केरल, देहरादून, कोलकाता, जयपुर, चंडीगढ़ जम्मू सहित सभी बड़े शहरों के बीच हवाई सफर शुरू हो सकता है।

सांसद भी ले चुके मीटिंग
कुछ दिन पहले एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें सांसद एवं कमेटी अध्यक्ष आलोक शर्मा की मौजूदगी में सुविधाओं, यात्री अनुभव, एयर-कनेक्टिविटी, स्वच्छता, ट्रैफिक व्यवस्था और भविष्य की आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की थी। इससे पहले कमेटी के सदस्य मीक ने ऑनलाइन सुझाव मांगे थे। जिनमें हरीश मूलचंदानी, रजत सिंह, संदीप शर्मा, समीर सबरवाल, संजीव ठाकुर, अरुणेश्वर सिंहदेव, अलका कुमार, राजेश बहुगुणा, सुनील मालवीय, अमित दाधीच आदि ने अपने सुझाव दिए थे। इसके बाद मीक ने बैठक में यह सुझाव रखें। इनमें एयरपोर्ट पर बड़े बैकलिट डिस्प्ले, बेहतर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, रिक्लाइनर और चेन्नई के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट का सुझाव भी शामिल हैं।साथ ही पार्किंग व्यवस्था, वार्षिक फायर सेफ्टी ऑडिट और आपात स्थितियों में स्टाफ ट्रेनिंग पर जोर दिया। कोलकाता, चंडीगढ़, गोवा, श्रीनगर, जम्मू, जयपुर, उदयपुर और चेन्नई के लिए नियमित उड़ानों की मांग रखी। फ्लाइट संख्या, शहरों की कनेक्टिविटी, टर्मिनल विस्तार और मेट्रो कनेक्टिविटी का सुझाव दिया गया था।
भोपाल स्थित राजा भोज एयरपोर्ट।

ये सुझाव भी आए मीटिंग में हैदराबाद होते हुए चेन्नई, कोलकाता होते हुए बागडोगरा, लखनऊ होते हुए देहरादून, जयपुर होते हुए जम्मू और वाराणसी होते हुए अयोध्या जैसे व्यवहारिक रूट सुझाए गए थे। वहीं, राजा भोज एयरपोर्ट को “हेल्दी एयरपोर्ट” बनाने के लिए फ्रूट्स बार, पोहा स्टॉल और स्थानीय स्वाद को बढ़ावा देने का सुझाव मिला था। आगमन क्षेत्र के बाहर शौचालयों की स्वच्छता पर ध्यान दिलाया। एविएशन फ्यूल में राहत, एयरपोर्ट से शहर तक एसी बस सेवा, स्थानीय इतिहास, व्यंजन और पारंपरिक कारीगरी के प्रदर्शन के सुझाव रखे थे। कई विषयों पर पहले से सुझाव भी हुआ था।

एयरलाइंस ऑपरेटर्स को मिलेगी राहत
एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसके लिए सभी एयरलाइंस ऑपरेटर्स से रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल मांगे हैं. इन उड़ानों के लिए ऑपरेटर्स को वित्तीय प्रोत्साहन भी दिया जाएगा. इसमें घरेलू उड़ान के लिए 1 हजार रुपए प्रति किलोमीटर प्रति राउंड ट्रिप पर दिया जाएगा. यह अधिकतम 10 लाख तक होगा. अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए 1 हजार रुपए प्रति किलोमीटर प्रति राउंड ट्रिप होगा, जो अधिकतम 15 लाख रुपए तक होगा. 6 माह का सपोर्ट अतिरिक्त 6 माह तक और बढ़ाया जा सकेगा. राज्य शासन ने एयरलाइंस ऑपरेटर्स से 29 मई तक प्रपोजल मांगे हैं।

मिलेगी शहर के विकास को गति
उधर सरकार के इस फैसले को राजा भोपाल विमानतल सलाहकार समिति के सदस्य मनोज सिंह मीक ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा है कि "हाल ही में भोपाल सांसद आलोक शर्मा के नेतृत्व में हुई समिति की बैठक में बड़े शहरों के बीच उड़ान सेवाओं को जरूरी बताया गया था. शासन द्वारा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए वित्तीय प्रोत्साहन देने की पहल से एयरलाइंस को भोपाल जैसे केन्द्र से जुड़ने का ठोस आधार मिलेगा. भोपाल मध्य भारत का स्वाभाविक कनेक्टिविटी सेंटर है. बेहतर उड़ान सेवाएं पर्यटन, निवेश, उद्योग, शिक्षा, मेडिकल यात्रा, रियल एस्टेट, लॉजिस्टिक और नॉलेज एंड एआई सिटी की संभावनाओं को गति मिलेगी।

Back to top button