Uncategorized

नूपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर पर की गई टिप्पणी से फैली हिंसा के बाद सुबह तक चला ऑपरेशन क्लीन ….

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर पर की गई टिप्पणी के बाद से देशभर में फैली हिंसा के दौरान पुलिस पर हुए पथराव के बाद नगर निगम का ऑपरेशन क्लीन शनिवार सुबह चार बजे तक चला। शुक्रवार को कई गलियां ईंट-पत्थर से पट गई थी जिसे साफ करने के लिए शाम को नगर निगम ने जेसीबी लगाई।

शनिवार सुबह सड़कों को साफ करने के बाद नगर निगम के दस्ते ने अटाला में निर्माणाधीन मकानों के आसपास मलवा हटाया। नगर निगम के उप नगर आयुक्त मयंक यादव ने बताया कि सड़क और गलियों की सफाई के बाद दस्ते ने निर्माणाधीन मकानों के आसपास मलवा हटाने का काम शुरू हुआ।

 क्षेत्र में लगभग एक दर्जन मकानों के आसपास मलवा उठाया गया। इसके बाद आसपास के मोहल्लों में भी निर्माणाधीन मकानों के आसपास मलवा हटाया जाएगा।

Back to top button