मुंगेली

नेहरू युवा केंद्र द्वारा विवेकानंद जयंती से राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन

मुंगेली (अजीत यादव)। नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर युवा कार्यक्रम में विवेकानंद की जयंती पर 12 से 19 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर पथरिया विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पुछेली में नेहरू युवा केन्द्र पथरिया ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अजय यादव द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समस्त छात्र-छात्राओं के साथ मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय निर्माण के लिए युवा शपथ दिलाया गया। जिसमें युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को बताया गया कि देश में आज कई ऐसे अभियान चल रहे हैं। जिसमें युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है, चाहे वो स्वच्छता अभियान, पल्स पोलियो अभियान, फिट इंडिया कार्यक्रम और भी अन्य अभियान है जो युवा इसको आगे बढ़ा सकता है।

अजय यादव ने बताया कि इस राष्ट्रीय युवा कार्यक्रम पथरिया ब्लॉक में सरगांव, पुछेली, जुनवानी, पथरिया में किया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से गांव के प्रतिभावान युवाओं को मंच प्रदान कर उनके अंदर की क्षमता को नई दिशा देना है। इस कार्यक्रम में पुछेली विद्यालय के प्राचार्य बीआर दिवाकर के साथ अध्यापकगण व अभिषेक केशरवानी, गुप्तेश्वर साहू, बसंत वर्मा सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Back to top button