छत्तीसगढ़मुंगेली

हाथरस कांड पीड़िता को न्याय दिलाने मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी ने किया धरना-प्रदर्शन …

मुंगेली (अजीत यादव) । हाथरस में हुए रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आज जिला मुंगेली कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के हाथरस में मनीषा वाल्मीकि का उच्च जाति के लड़कों द्वारा रेप किया गया था। रेप करने के बाद मनीषा वाल्मीकि के जीभ को काट दिया गया था, रीड की हड्डी को तोड़ दी गई थी, गले की हड्‌डी को तोड़ दी गई थी। रेप करने वाले चारों अपराधी पुलिस हिरासत में हैं लेकिन अभी तक उन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है, सिर्फ जेल में रखा गया है।

आज पूरा भारत रेप पीड़िता मनीषा वाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए जगह-जगह पर प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की कड़ी निंदा भी की जा रही है कि जब से योगी सरकार आई है तब से उत्तर प्रदेश में अपराधिक घटनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गईं हैं। आज पूरा भारत रेप पीड़िता मनीषा वाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए कहीं कैंडल मार्च, धरना-प्रदर्शन आदि कई तरह का आंदोलन किया जा रहा है। फिर भी उस लड़की को न्याय अभी तक नहीं मिल पा रहा है।

इसी तारतम्य में आज जिला मुंगेली में जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के द्वारा पुराना बस स्टैंड सिटी कोतवाली के सामने एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैश सेवादल जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा, चुरावनमंगेशकर, सोनू लेखनी चंद्राकर, सोनू चंद्राकर, आत्मा क्षत्रीय, माया रानी जागेश्वरी वर्मा, रूपलाल कोसरे, कौशल क्षत्रिय, जलेश यादव, रेखचंद कोसले, घनश्याम वर्मा, रामकुमार साहू, संजय सोनवानी, लखन कश्यप, रत्नावली कौशल, संजय यादव, राजा ठाकुर, राजेश छैदेया, राजा मलिक, ग्वाल दास अनंत, लोक राम साहू, बसीर उल्ला खान, संचित बनर्जी, सोम वर्मा, स्वतंत्र मिश्रा, आदर्श, प्रिंशु आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button