मध्य प्रदेश

राज्य मंत्री भारतसिंह कुशवाह ने विकास यात्रा में किया जन-संवाद

4 करोड़ 66 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

भोपाल। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर जिले में गुरूवार को विकास यात्रा में 4 करोड़ 66 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही नागरिकों से जन-संवाद कर उनकी समस्याएँ जानी और निराकरण के निर्देश दिये।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने ग्वालियर के वार्ड-61 के सांई नगर में 46 लाख 77 हजार, खुरैरी में एक करोड़ 30 लाख, सिद्धपुरा में 35 लाख, बालाजीपुरम कॉलोनी में 45 लाख 84 हजार, वार्ड-62 की शंकरपुरी कॉलोनी में 16 लाख 71 हजार, वार्ड-63 के रायरू में 17 लाख और बरौआ में एक करोड़ 75 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने विकास यात्रा में विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और सभी पात्र व्यक्तियों को योजना में लाभान्वित करने के लिये कहा। उन्होंने योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को स्वीकृति-पत्र भी प्रदान किये। स्थानीय जन-प्रतिनिधि और नागरिक विकास यात्रा में साथ थे।

Back to top button