
Uncategorized
एयरफोर्स का MiG-21 क्रैश: ट्रेनिंग के दौरान हुए हादसे में ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता शहीद …
ग्वालियर । मध्यप्रदेश के ग्वालियर में वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में इंडियन एयरफोर्स का एमआईजी-21 बायसन एयरक्राफ्ट बुधवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। हादसे का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है। इसमें IAF के एक ग्रुप कैप्टन शहीद हो गए।
हादसा एयरफोर्स के सेंट्रल इंडिया बेस में उस समय हुआ, जब MiG-21 एयरक्राफ्ट कॉम्बैट ट्रेनिंग के लिए टेक ऑफ कर रहा था। हादसे में शहीद ग्रुप कैप्टन का नाम ए गुप्ता बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कॉम्बैट ट्रेनिंग एयरफोर्स के ग्वालियर बेस पर चल रही थी।
IAF ने इस हादसे के पीछे की वजह पता करने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (जांच) बैठा दी है। एयरफोर्स ने हादसे में शहीद कैप्टन ए गुप्ता के लिए संवेदना व्यक्त की है। IAF ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

















