दुनिया

निरंजनी अखाड़े के महंत ने गोली मारकर की आत्महत्या

इलाहाबाद। निरंजनी अखाड़े के महंत आशीष गिरी ने आज अपने आश्रम में आत्महत्या कर ली। उन्होंने आज यानी रविवार को खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद आश्रम में भगदड़ मच गया। बताया जा रहा है कि महंत का मौके पर ही मौत हो गई थी।

इस घटना की खबर मिलते ही डीआईजी, एसएसपी और सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। निरंजनी अखाड़े के महंत और अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरी भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महंत आशीष गिरी उज्जैन के थे। महंत आशीष गिरी लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

इस घटना की खबर मिलते ही डीआईजी, एसएसपी और सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। निरंजनी अखाड़े के महंत और अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरी भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महंत आशीष गिरी उज्जैन के थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button