छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में 26 तक बढ़ा लॉकडाउन, फेरी लगाकर सब्जी बेचने वालों को अनुमति …

बिलासपुर। कलेक्टर डा.सारांश मित्तर ने जिले में लाकडाउन की अवधि पांच दिन आगे बढ़ा दिया है। अब 26 अप्रैल तक जिले में लाकडाउन जारी रहेगा। इसके साथ ही संपूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस दौरान शासकीय उचित मूल्य की दुकानें सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी। प्रतिदिन 50 से 60 राशन कार्डधारकों को टोकन के जरिए खाद्यान्न् का वितरण किया जाएगा।

प्रतिदिन टोकन जारी किए जाएंगे। सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक शहर के मोहल्लों व कालोनियों में फल एवं सब्जी बेचने की अनुमति ठेले वालों को दी गई है। एक जगह दुकान लगाने के बजाय घुम-घुमकर फल व सब्जी की बिक्री करनी होगी। रविवार को कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी डा.सारांश मित्तर ने एक आदेश जारी कर जिले में लाकडाउन की अवधि को विस्तारित करते हुए पांच दिन आगे बढ़ा दिया है। 26 अप्रैल की रात 12 बजे तक लाकडाउन को प्रभावी किया गया है।

राजधानी रायपुर से लेकर प्रदेश के आठ जिलों के कलेक्टर ने लाकडाउन को आगे बढ़ा दिया है। इसे देखते हुए अटकलें तेज हो गई थी कि बिलासपुर जिले में भी इसे विस्तार दिया जाएगा। 21 अप्रैल के बाद आगे क्या होगा। इसे लेकर बीते दो दिनों से चर्चा का बाजार सरगर्म रहा। लोग लाकडाउन को आगे बढ़ाने अटकलें भी लगा रहे थे। अटकलबाजी के बीच प्रशासनिक अमले से मिल रहे संकेत से यह स्पष्ट हो गया था कि रायपुर व प्रदेश के आठ जिलों की तर्ज पर बिलासपुर में भी लाकडाउन आगे बढ़ाया जाएगा।

आदेश 18042021
आदेश 18042021
आदेश 18042021
आदेश 18042021
Back to top button