मध्य प्रदेश

Infosys कैंपस में घुसा खरनाक तेंदुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, लगाए गए नाइट विजन कैमरे और पिंजरे, सॉफ्टवेयर कंपनियों में दहशत ….

इंदौर। इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर तेंदुए के मूवमेंट से सॉफ्टवेयर कंपनियों में दहशत का माहौल बन गया है। मामले में दो इंटरनेशनल सॉफ्टवेयर कंपनियों ने कर्मचारियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कर्मचारियों के समय में बदलाव किया है। मंगलवार को जानकारी के बाद फॉरेस्ट की टीम और अफसर भी मौके पर पहुंचे। तेंदुए के पग मार्क भी मिले हैं। दोनों कंपनियों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिन पहले टीसीएस-इंफोसिस कंपनी परिसर में तेंदुए की मूवमेंट मिलने से हड़कंप मच गया था। वहीं अब वन विभाग की टीम को तेंदुए की नई लोकेशन मिली है, यह नैनोद क्षेत्र बताई जा रही है। वन विभाग की टीम सर्चिंग करने के लिए मौके पर पहुंच गई है। इंदौर वन मंडल डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। इसके साथ ही वन विभाग की टीम इंफोसिस और टिगरिया बादशाह ग्रामीण क्षेत्र में भी लगातार सर्चिंग जारी है।

इधर इलाके में तेंदुए की मूवमेंट के बाद सभी कर्मचारियों को अलर्ट कर एडवाइजरी जारी कर दी गई। इसमेंटू-व्हीलर वाहनों से आने वालों को सावधानी बरतने की सख्त हिदायत दी गई है।कर्मचारियों से अंधेरा होने पर सुनसान इलाके में पड़ने वाले सर्विस लेन का उपयोग नहीं करनेऔर कैंपस के बाहर घूमने से मना किया गया है। साथ ही दोनों ही कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। जब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आता, खौफ का माहौल बना हुआ है।फ़िलहाल वन विभाग तेंदुए कि सर्चिंग कर रहा है।

Back to top button