मध्य प्रदेश

क्रेशर में फंसने से मजदूर की मौत, तीन मशीन से गुजरकर अंतिम में फंसा शव, लाश को समेटते दिखे ग्रामीण व परिजन…

इंदौर। मध्य प्रदेश का बड़ा धार्मिक स्थल मैहर में आज एक हादसा हो गया। यहां नादन थाना क्षेत्र के बाठिया गांव स्थित क्रेशर की चपेट में आने से एक गरीब मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि ग्रामीणों को उसकी लाश गिट्टी में ढूंढकर समेटना पड़ा।

नादन थाना क्षेत्र के बाठिया गांव में क्रेशर में काम करने के दौरान मजदूर क्रेशर की चपेट में आ गया। जिसके बाद उसकी लाश तीन मशीनों से गुजरते हुए चौथी मशीन में जाकर फंस गई। मृतक का नाम जयपाल पटेल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं CSP समेत आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

कई घंटों के बाद बचाव दल उसकी लाश निकालने में सफल हो सके। SDRF की टीम ने गैस कटर से मजदूर का शव निकाला। इस दौरान उसके कई अंग काट कर बिखर गए। ग्रामीणों ने उसके कटे अंगों को ढूंढकर इकठ्ठा किया। क्रेशर कांग्रेस नेता धर्मेश घई का बताया जा रहा है। इसे किसी दूसरे को अनुबंध में दिया गया था।

Back to top button