धर्म

जानिए क्या है राहुकाल का समय, देखें आज का शुभ पंचांग…

नई दिल्ली। आज शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक राहुकाल का समय रहेगा। आज के दिन लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। लक्ष्मी जी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आपको बता दें, पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान रहेगा।

26 नवंबर, शुक्रवार, 5 मार्गशीर्ष (सौर) शक 1943, 11 मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 2078, 20 रबी उस्सानी सन् हिजरी 1443, मार्गशीर्ष कृष्ण सप्तमी अगले दिन सूर्योदय से पूर्व प्रात: 5.43 बजे तक उपरांत अष्टमी, आश्लेषा नक्षत्र रात्रि 8.36 बजे तक तदनंतर मघा नक्षत्र, ब्रह्म योग प्रात: 8.01 बजे तक तदनंतर इंद्र योग, बव करण, चंद्रमा रात्रि 8.36 बजे तक कर्क राशि में उपरांत सिंह राशि में।

यहां जानें- सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय – 6:52 AM
सूर्यास्त – 5:24 PM
चंद्रोदय Nov 26 11:15 PM
चन्द्रास्त – Nov 27 12:18 AM

Back to top button