धर्म

जानिये इस सप्ताह पड़ने वाले व्रत-त्योहारों के बारे में…

23 नवंबर (मंगलवार) : मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्थी रात्रि 12.56 बजे तक उपरांत पंचमी। अंगारकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

24 नवंबर (बुधवार) :  मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी रात्रि 3.04 बजे तक उपरांत षष्ठी।

25 नवंबर (गुरुवार) : मार्गशीर्ष कृष्ण षष्ठी रात्रि 4.43 बजे तक उपरांत सप्तमी। भद्रा प्रारम्भ रात्रि 4 बजकर 43 मिनट से।

26 नवंबर (शुक्रवार) : मार्गशीर्ष कृष्ण सप्तमी रात्रि 5.43 बजे (अगले सूर्योदय से पूर्व) तक तदनंतर अष्टमी। भद्रा समाप्त सायं 5 बजकर 18 मिनट पर।

27 नवंबर (शनिवार) : मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमी प्रात: 6.01 बजे (अगले सूर्योदय से पूर्व) तक तदनंतर नवमी। श्री महाकाल भैरवाष्टमी। सायंकाल अष्टमी में श्री भैरव जी का दर्शन-पूजन। भैरव जयंती।

28 नवंबर (रविवार) : मार्गशीर्ष कृष्ण नवमी रात्रि 5.31 बजे (अगले सूर्योदय से पूर्व) तक तदनंतर दशमी।

29 नवंबर (सोमवार) : मार्गशीर्ष कृष्ण दशमी रात्रि 4.14 बजे तक तदनंतर एकादशी। भद्रा सायं 4 बजकर 59 मिनट से रात्रि 4 बजकर 15 मिनट तक।

 

Back to top button