लखनऊ/उत्तरप्रदेश

केशव मौर्य ने किए देवी बगलामुखी के दर्शन, वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक भी किया, श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर यूपी के डिप्टी CM ने कही ये बात…

नई दिल्ली। चुनावी साल होने के कारण मध्य प्रदेश में बाहरी नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे, जहां बीजेपी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

स्वागत के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीतांबरा पीठ पहुंचे और माँ बगलामुखी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए पीठ परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक भी कियाl मंदिर के पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ विधि‍-विधान से पूजा कराई। इस दौरान डिप्टी सीएम भक्ती में लीन दिखाई दिए।

वहीं दर्शन के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी। साथ ही मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म भूमि मंदिर निर्माण के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने सीधा उत्तर न देते हुए इतना ही कहा कि जो भी होगा अच्छा होगाl बता दें कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज झांसी के दौरे थे।

Back to top button