देश

सिर से 1 मिनट में फोड़े 21 बेल, कैमूर के धर्मेंद्र ने अपने नाम किया 7वां विश्व रिकॉर्ड, 1 मिनट में तोड़े थे 51 नारियल …

कैमूर । नेताजी वर्ल्ड रिकॉर्ड फाउंडेशन द्वारा ऑनलाइन आयोजित सिर से कच्चे बेल फोड़ने के गेम में इन्होंने एक मिनट में सिर से 21 कच्चे बेल फोड़े। इस प्रतियोगिता के दौरान 32 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कैमूर के धर्मेंद्र सिंह ने एक मिनट में 51 नारियल सिर से तोड़ने के बाद 21 बेल फोड़ने का रिकॉर्ड बनाया है। अब उनके नाम 7 विश्व रिकॉर्ड हो गए हैं। रविवार को 7वां वर्ल्ड रिकॉर्ड त्रिपुरा की राजधानी अगरतल्ला में बनाया।

सभी को पछाड़ कर अंखियों से गोली मारे फिल्म के कैरेक्टर फैयाज टक्कर की तरह अपने फिर से बेल को बेलों को फोड़ते हुए उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया। इस प्रतियोगिता में 32 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। दूसरे नंबर पर चीन के खिलाड़ी रहे। उन्होंने 17 बेल फोड़े। तीसरे नंबर पर रहे पाकिस्तान के खिलाड़ी ने 15 बेल फोड़े।

कैमूर के रामगढ़ के निवासी धर्मेंद्र सिंह के नाम 6 विश्व रिकॉर्ड पहले से दर्ज थे। वर्तमान में त्रिपुरा स्टेट राइफल्स में जवान हैं। हैरतगंज कारनामों से अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करा चुके हैं। इन्हें इंडिया के हैमर हेडमैन की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

सिर से नारियल तोड़ने, कच्चे बेल तोड़ने, दांत से सरिया मोड़ने, सिर से सरिया मोड़ने, स्किपिंग, बैक साइड से सरिया मोड़ने आदि 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। इसमें से चार गिनीज बुक में भी दर्ज हैं। एक और रिकॉर्ड में धर्मेंद्र का नाम दर्ज होते ही त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के अधिकारियों ने हैमर हेडमैन धर्मेंद्र सिंह को बधाई देते हुए गर्व जताया है।

Back to top button