रायपुर

सीएस मंडल का निर्देश- डॉ. अम्बेडकर जयंती पर 26 नबंबर को स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक किया जाए आयोजन

रायपुर। मुख्य सचिव आरपी मंडल ने एक परिपत्र जारी कर 26 नवंबर को डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 125 वीं जयंती के अवसर पर संविधान दिवस को एक कार्यक्रम आयोजित कर मनाए जाने का निर्देश दिया है। यह भी कहा गया है कि विश्वविद्यालय, महाविद्यालय से लेकर स्कूलों तक प्रतियोगिताओं और सेमिनार का आयोजन किया जाना है।

मुख्य सचिव आरपी मंडल ने सीधे एक परिपत्र जारी किया है। जिसमें शासन के सभी विभाग प्रमुखों, राजस्व मंडल के अध्यक्ष, सभी संभागीय कमिश्नर और सभी कलेक्टरों से कहा गया है कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाना है। डॉ. अम्बेडकर की इस दिन 125 वीं जयंती है।

भारत सरकार द्वारा लिए गए निर्णय का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा है कि इस दिन सभी जगहों में भारतीय संविधान के उद्देशिका को पढ़ा जाए। 26 नवंबर 2019 से 14 अप्रैल 2020 तक शैक्षणिक संस्थाओं, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है।

इसमें निबंध लेखन, वाद-विवाद, व्याख्यान और सेमिनार जैसे आयोजन करने को कहा गया है। श्री मंडल ने यह स्पष्ट रूप से कहा है कि भारतीय संविधान के संबंध में आम लोगों तक जानकारी पहुंचे इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को भी विस्तृत रूप से प्रचार-प्रसार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button