छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

गांव-गांव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह का सघन जनसंपर्क …

मरवाही। कल भाजपा प्रत्यशी डॉ गंभीर सिंह ने मरवाही विधानसभा के दर्जनों गांवों में जाकर सघन जनसम्पर्क किया।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा आदिवासी समाज को, गांव गरीब, किसान की मदद की है। गरीबों को समृद्ध करने वाली योजनाएं बनाई है। जिसका असर हर घर गांव गली में दिखता है। डॉ गंभीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस के 52 साल भाजपा के 15 साल का कार्यकाल कही भारी है। डॉ गंभीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने गरीब को गरीब रखा और भाजपा ने हर वर्ग को अपनी योजनाओं से सीधा लाभ पहुंचाया है। 

ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी मरवाही के स्थानीय व्यक्ति को गम्भीर सिंह अपना प्रत्याशी बनाया है। उपस्थित अन्य भाजपा नेताओं ने डॉ. गम्भीर सिंह को सौम्य सरल, सहज व सेवाभावी व्यक्तित्व का धनी बताया।

कल भाजपा प्रत्याशी गम्भीर सिंह ने मरवाही विधानसभा के धोबहर, बंदौरी दरमोहली, पिपरिया, तौली, पिपरिया, झिरनापोड़ी मसुरीखाड़, डोंगरिया, गुडुमदेवरी, कोदवाह बगड़ी, मझगंवा, अंडी, नगवाही, सिलपहरी में सघन जनसम्पर्क किया। भाजपा के इस जनसम्पर्क में जनता का भरपूर जनसमर्थन भाजपा के पक्ष में दिखा। भाजपा प्रत्याशी डॉ. गम्भीर सिंह ने भी सभी मतदाताओं खुद को भाजपा को कमल छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने का निवेदन किया।

Back to top button