Uncategorized

चक्रवाती हवा के बदलते प्रभाव को देखते हुए बिहार के 24 जिलों में ग्रीन अलर्ट…

पटना। मानसून की वापसी के बाद बिहार के अधिकांश हिस्से में बारिश के आसार दिख रहे हैं। चक्रवाती हवा का प्रभाव लगातार बदल रहा है। जिसकी वजह से मौसम विभाग सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, पटना, गया, नालांदा सहित 24 जिलों में ग्रीन अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के साथ ही मौसम के तापमान में भी गिरावट होनी शुरू हो गई है। इसके प्रभाव से सुबह ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के बाद मौसम शुष्क होगा। इससे पश्चिम की तरफ से आने वाली हवाओं के प्रभाव से तापमान में लगातार गिरावट होगी। धूप निकलने के बाद भी तपीश कम होगी। मौमस सर्द होगा। बुधवार को अधिकांश जगहों पर दिन का तापमान 34 डिग्री के आसपास और रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दौरान बारिश होने से देर रात से सुबह तक हल्की ठंड का एहसास हो रहा था।

मौसम विभाग के मुताबिक, पटना में पिछले 48 घंटे से दिन-रात का तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है। इस दौरान दो दिनों में 26 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन का पारा 32 डिग्री और रात में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

Back to top button