
आज के मैच में होगा कैप्टन कूल और केन विलियमसन के बीच मुकाबला…
आईपीएल का 44 वां मुकाबला आज शाम 7.30 बजे शारजाह स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच जंग देखने को मिलेगी। हालांकि, जहां धोनी ब्रिगेड अंक तालिका में शीर्ष पर है, वहीं, विलियमसन की टीम सबसे निचले पायदान पर है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 10 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं। आईपीएल 2021 के बीच सीजन में हैदराबाद ने कप्तानी में बदलाव किया, लेकिन टीम की किस्मत नहीं बदली। हालांकि, वह पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद मिली लय फायदा उठाना चाहेगी।
सीएसके ने 2020 में अपने सबसे खराब आईपीएल सीजन के बाद शानदार वापसी की है। उसने अब तक के 10 में से 8 मैच जीते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक जीत उसकी टॉप पर बने रहने की संभावना और पक्की कर देगी। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद आधिकारिक तौर पर अंतिम चार की रेस से बाहर हो जाएगी। इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं। यहां देखिए आईपीएल 2021 की पॉइंट्स टेबल
चेन्नई सुपरकिंग्स प्लेइंग इलेवन (संभावित) : ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, मोईन अली, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रविंद्र जडेजा, सैम करन, जोश हेजलवुड/ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन (संभावित) : जेसन रॉय, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।
















