Uncategorized

बादशाह वर्जन में दिखा छत्तीसगढ़िया सहदेव के बसपन का प्यार, स्टाइल देख कहेंगे- लड़का हीरो हो गया …

मुंबई । ‘बसपन का प्यार’ गाकर इंटरनेट सेंसेशन बने सहदेव अब वाकई स्टार बन चुके हैं। उनके गाने का बादशाह वर्जन आउट हो चुका है। इसका वीडियो देखकर आप भी कहेंगे कि लड़का एकदम हीरो हो गया। सोशल मीडिया पर सहदेव का वीडियो वायरल होने के बाद बादशाह ने उन्हें अपने पास बुलाया था। बादशा ने इस गाने का फुल वीडियो रिलीज कर दिया है। गाने में बादशाह के साथ आस्था गिल भी दिख रही हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि वीडियो में सहदेव का ‘बसपन का प्यार’ भी दिखाया गया है।

बीते महीने से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव का वीडियो ऐसा वायरल हुआ के इसके ‘इन्फेक्शन’ से कोई बच नहीं सका। इंडिया नहीं विदेशों में भी इस गाने ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। इंग्लैंड में मौजूद अनुष्का शर्मा ने भी इस पर मीम शेयर किया था। बादशाह भी गाना गाने वाले बच्चे से इम्प्रेस हो गए और उन्होंने सहदेव को अपने पास बुलाया। अब उन्होंने इस गाने का अपना वर्जन तैयार किया है, जो कि काफी पसंद किया जा रहा है।

बादशाह ने वीडियो शेयर करके लिखा है, बचपन का प्यार पूरा गाना आउट, देखकर बताइए कैसा लगा। वीडियो में सहदेव एकदम रैपर स्टाइल में दिख रहे हैं। उन्होंने कमाल का डांस किया है साथ ही जबरदस्त एक्सप्रेशंस दिए हैं। सहदेव का ये वीडियो 2 साल पहले उनके स्कूल से वायरल हुआ था तो बैकग्राउंड में वर्णमाला भी दिख रही है। गाने में बादशाह और उनकी टीम ने फन एलिमेंट ऐड किया है। वीडियो में सहदेव बेहद कॉन्फिडेंट दिख रहे हैं। गाने के साथ में इंट्रेस्टिंग स्टोरी भी है।

Back to top button