छत्तीसगढ़रायपुर

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मात्र 5 दिन में हराया कोरोना को, रिपोर्ट आई निगेटिव, ट्वीट कर दी जानकारी …

रायपुर। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। उन्होंने यह जानकारी ट्वीट कर साझा की है। उन्होंने आभार भी जताया कि पॉजिटिव आने के बाद लोगों ने दुआएं मांगी थी और उनकी सेहत की चिंता की थी। सिंहदेव ने कहा कि चिकित्सकों के बेहतर देखभाल व दृढ इच्छाशक्ति से कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव होने के बाद भी सिंहदेव लगातार सक्रिय रहे और प्रदेश के स्वास्थ्य सुविधाओं व कोरोना की गतिविधियों की ऑनलाइन बैठक कर समीक्षा करते रहे। 

बता दें कि 2 जनवरी को टीएस सिंहदेव की सेहत खराब हुई थी। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। हेलीकॉप्टर से रायपुर आने के बाद RTPCR जांच कराई थी, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद वो घर पर आइसोलेट हो गए थे। पॉजिटिव होने के बाद भी सिंहदेव लगातार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर ऑनलाइन बैठकर करते रहे। सिंहदेव ने 4 दिनों से किसी प्रकार के लक्षण न होने पर शनिवार को पुनः अपनी जांच करवाई, जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

सिंहदेव ने इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर रायपुर के एम्स और मेडिकल कॉलेज में जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए लैब शुरू करने चिट्ठी भी लिखी थी। उन्होंने लिखा था कि ओडिशा के भुनेश्वर में जांच में देरी से परेशानी हो रही है। शुक्रवार को उन्होंने सरगुजा व गुरुवार को बेमेतरा व कवर्धा जिले के अफसरों की ऑनलाइन बैठक लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं व तैयारियों की समीक्षा की थी।

इधर राजधानी के चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में छह लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी है। यहां शुक्रवार को दीक्षांत समारोह हुआ था, जिसमें सीएम, एचएम, डीजीपी सहित पुलिस विभाग के अफसर शामिल हुए थे। रायपुर के नाइट कर्फ्यू के समय में भी बदलाव किया गया है। अब कर्फ्यू 10 से सुबह छह बजे तक होगा।

Back to top button