छत्तीसगढ़बिलासपुर

गुरुद्वारा कमेटी ने केंद्रीय जेल को दी आटोमेटिक सेनिटाइजर मशीर

बिलासपुर। आदर्श पंजाबी महिला संस्था ने संयुक्त रूप से महिला जेल में बंदियों को सामान वितरित किया। करोना महामारी के दौर में अपनी सुरक्षा ज़रूरी है, और बार-बार ये याद दिलाया जाता है कि अपने हाथों को सेनिटाइस  करें। आदर्श पंजाबी महिला संस्था व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने महिला जेल में स्वचालित सेन्सर युक्त सेनिटाइज़र मशीन भेंट की, जिससे मशीन को छुए बिना ही अपने हाथ सेनिटाइज कर सकें। साथ ही मास्क और उनकी सुरक्षा के लिए लिक्विड भी प्रदान किया।

महिला जेल की महिलाओं के लिए साड़ियां एवं बच्चों के लिए, चाकलेट, बिस्कुट, खिलौने तथा अनय कई उपहार दिए। पैंडेमिक के इस दौर में अपना सिख समाज हमेशा सेवा कार्य के लिए तत्पर रहता  है और सिख समाज हमेशा से ही मानव कल्याण के लिए काम करने में अग्रणी रहा है, और हमेशा से ही अपनी सेवाएं देता रहा है तथा आगे भी इसी तरह सेवाएं देता रहेगा। इसी भावना के तहत आज का कार्यक्रम संपन्न किया गया।

इस कार्यक्रम में आदर्श पंजाबी महिला संस्था की अध्यक्ष रूबी कौर छाबड़ा, सचिव सुनीता चावला, संस्थापिका शशि अहुजा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेंटी की तरफ से कार्यकारिणी अध्यक्ष मंजीत सिंग अरोरा, प्रितपाल सिंग गम्भीर, हरीश जसवानी जेल अधीक्षक संतोष मिश्रा, महिला प्रकोस्ट से सुनीता शर्मा, संगीता  केरकेत्ता, कुमारी मन्दा तिवारी उपस्थित थे। जेल अधीक्षक ने बहुत धन्यवाद दिया और नेक कार्य की बहुत-बहुत प्रशंसा की।

Back to top button