Uncategorized

बिड़ला की ग्रेसिम कंपनी बांटेगी कर्मचारियों को 12.50 करोड़ का बोनस

नागदा। नागदा में संचालित बिड़ला कंपनी का ग्रेसिम उद्योग प्रबंधन अपने कर्मचारियों को लगभग 12 करोड़ 50 लाख बोनस का भुगतान करेगा। उद्योग के लगभग 1700 स्थायी श्रमिकों में यह राशि वितरीत होगी।

रविवार को यह जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के प्रधानमंत्री जोधसिंह राठौर ने बताया प्रबंधन एवं श्रम संगठनों के बची बैठक के बाद प्रबंधन ने बोनस वितरीत करने के लिए स्वीकृति दे दी है। बोनस का भुगतान 20 जुलाई के पहले कर दिया जाएगा। प्रत्येक कर्मचारियों को 50 से लेकर 60 हजार तक बोनस का लाभ मिलेगा।

 यह बोनस का समीकरण 

मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों को उनके मूल वेतन एवं डीए की वर्ष भर की राशि पर बोनस का भुगतान होता है। कुल वेतन का 39.5 प्रतिशत बोनस दिया जाता है। बोनस की गणना वितीय वर्ष 31 मार्च की समाप्ति के बाद होती है।

 कोरोना के कारण विलंब 

मजदूर नेता जोधसिंह के मुताबिक प्रत्येक वर्ष बोनस का भुगतान कर्मचारियों का अमूमन 10 मई हो जाता है, लेकिन इस बार मार्च में लॉक डाउन लगने से कंपनी के पास नगदीकरण का फलो नहीं होने से मई माह में वेतन का भुगतान नहीं किया गया था। इस दौरान उद्योग भी कोरोना लॉक डाउन के कारण बंद रहा था। ऐसी स्थिति में श्रम संगठनों से चर्चा के बाद अब बोनस का वितरण करने पर प्रबंधन ने सहमति दी है।

 मालवा के बाजार में रौनक 

ग्रेसिम के बोनस के भुगतान से समूचे मालवा अंचल के बाजार में प्रभाव पड़ता है। लगभग 12 करोड़ की राशि कर्मचारियों के हाथों में आने से रतलाम, इंदौर, उज्जैन आदि शहरों के बाजार में यह पैसा पहुंचता है। कर्मचारियों के हाथों में एक मुश्त बड़ी रकम आने से सोना- चांदी, कपड़े तथा अन्य आवश्यक चीजें खरीदते हैं।

 

Back to top button