Uncategorized

गो कोरोना गो! मुंबई में नहीं बचा एक भी गंभीर केस, अब सिर्फ 11 लोग अस्पताल में भर्ती ..

मुंबई। कोरोना लहर के दौरान देश के प्रमुख हॉटस्पॉट शहरों में एक मुंबई के नगरवासियों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना की बुरी मार झेल चुके इस मायानगरी में अब अच्छे दिन शुरू हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शहर में अब कोरोना का एक भी गंभीर केस नहीं है। सिर्फ 11 लोग ही अब अस्पताल में भर्ती हैं। शहर में पिछले 24 घंटों में सिर्फ 36 नए मामले दर्ज किए, जिनमें से 34 लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं थे।

अभी मुंबई शहर में कहीं भी भर्ती किए गए कोरोनावायरस का कोई गंभीर रोगी भर्ती नहीं है। मुंबई में मार्च 2020 में कोविड -19 संक्रमण का पहला मामला दर्ज किया था। महामारी की दूसरी लहर के दौरान मुंबई में यकायक गंभीर रोगियों की संख्या बढ़ गई थी। लेकिन दो साल बाद अब शहर में एक भी गंभीर रोगी भर्ती नहीं है। मुंबई स्वास्थ्य विभाग इसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रही है।

कोरोना के वर्तमान परिदृश्य को देखें तो मुंबई के सभी अस्पतालों में केवल 11 कोविड -19 रोगी भर्ती हैं, जिनमें से केवल दो ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। जबकि अभी शहर में कोविड-19 रोगियों के लिए कुल 26,228 बिस्तर उपलब्ध हैं।

Back to top button