छत्तीसगढ़दुनियादेशनई दिल्लीमध्य प्रदेशराजस्थानलखनऊ/उत्तरप्रदेशहिमाचल प्रदेश

वैश्विक मंदी : अन्य देशों के मुकाबले भारत में हुई मामूली छंटनी

बिजनेस न्यूज। वैश्विक मंदी की मार दुनियाभर में काम करने वाले लाखों लोगों पर पड़ी है। इसका असर भारत पर भी पड़ा है। पिछले कुछ समय में देश की कई दिग्गज कंपनियों के साथ ही स्टार्टअप ने भी कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी की है। ऐसे में सवाल उठता है कि वैश्विक मंदी का असर भारत पर कितना पड़ा है। एक तरफ जहां भारतीय कर्मचारियों के बीच अनिश्तिता का माहौल है, वहीं भर्ती करने वाली फर्मों ने राहत भरी खबर दी है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक कई नई भर्ती करने वाली फर्मों ने यह दावा किया है कि भारत में दुनिया के मुकाबले बहुत कम कर्मचारियों की नौकरी गई है। जहां विश्व में 100 लोगों की नौकरी पर असर पड़ा है, वहीं भारत में केवल 2 से 3 इंप्लाइज की छंटनी की गई ह। ऐसे में भारत में नौकरी करने वाले लोगों पर वैश्विक मंदी का असर बहुत कम पड़ा है। भर्ती करने वाली कई फर्मों का कहना है कि सबसे ज्यादा छंटनी टेक सर्विस, स्टार्टअप, ई-कॉमर्स कंपनियों और टेक इंटरप्राइजेज में की गई है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पिछले कुछ समय में इन स्टार्टअप्स को फंडिंग की कमी से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में पैसों की बचत करने के लिए इन कंपनियों ने छंटनी करने का फैसला किया है।

Back to top button