रायपुर

पूर्व इंटक नेता ब्रह्मा सिंह का निधन, लम्बे समय से थे बीमार

कोरबा। लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे ब्रह्मा सिंह ने आज अपरान्ह चिकित्सालय में अंतिम साँस ली। स्वर्गीय ब्रह्मा सिंह कभी बालको इंटक के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते थे। ब्रह्मा सिंह ने बालको इंटक के अध्यक्ष सहित प्रदेश इंटक एवं कांग्रेस के विभिन पदों में रहते हुए बालको कर्मचारियों के लिए कई लड़ाइयां लड़ी।

बालको से वर्ष 2004  में सेवा निवृत्त होने के बाद भी कर्मचारियों के लिए लड़ते रहे है। बालको कम्पनी के विनिवेशीकरण में इंटक ने 64 दिनों तक केंद्र सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन किया था। इस लम्बी लड़ाई में ब्रह्मा सिंह की भूमिका सराहनीय रही। स्व ब्रह्मा सिंह लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा था। विगत दो दिनों से डाक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। आज 3. 30 बजे उन्होंने चिकित्सालय में अंतिम साँस ली। स्व ब्रह्मा सिंह का अंतिम संस्कार स्थानीय पोड़ी बहार मुक्तिधाम में शनिवार की सुबह किया जायेगा। ब्रह्मा सिंह अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।

Back to top button