छत्तीसगढ़

नशे में धुत्त जवान ने की फायरिंग, लगातार 6 राउंड चलने से दहशत में आए लोग…

अंबिकापुर। छुट्टी में घर आए जवान ने नशे में आकर फायरिंग कर दी। लगातार गोली चलने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जवान सहित उसके साथ 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामला गांधीनगर थाना के गंगापुर स्थित शराब दुकान है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला मंगलवार रात का है। जवान कहीं से अपने ड्राइवर और भाई के साथ अपने घर लौट रहा था। तभी वह अचानक शराब दुकान के पास रुका। यहां उसने पहले भाई के साथ मिलकर शराब पी। फिर अपनी राइफल निकाल कर एक के बाद 6 राउंड हवा में फायर किया। यह देखते ही लोग दहशत में आ गए। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि जवान का नाम विकास कुमार यादव(36) है। विकास कुमार सेना की कुमाऊं रेजीमेंट अल्फा कंपनी में लांस हवलदार के पद पर देहरादून केंट में पदस्थ है। विकास मौके पर अपनी 315 बोर राइफल लेकर पहुंचा था। वो शराब के नशे में था। वह छुट्‌टी पर अपने घर आया हुआ था।

पुलिस ने विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस जवान से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने जवान से 6 खाली कारतूस,6 नग जिंदा कारतूस बरामद किया है। साथ ही उसकी कार को भी जब्त कर लिया है।

Back to top button