मध्य प्रदेश

ड्रग्स पार्टी : आर्यन खान के साथ पकड़ी गई मुनमुन सागर की रहने वाली…

भोपाल/सागर। अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ क्रूज पर ड्रग्स पार्टी करते पकड़ी गई मुनमुन धामेचा मध्यप्रदेश के सागर की रहने वाली है। मुनमुन अपनी मां और भाई के साथ सागर यादव कॉलोनी में रहती थी। यहां उसका तीन मंजिला मकान है। इस समय मकान पर ताला लगा हुआ है। परिचित बताते हैं कि इसी साल मई में मुनमुन की मां मीना धामेचा का निधन हो गया था। उनके निधन पर मुनमुन दिल्ली से सागर आ गई थी और करीब 20 दिन सागर में रुकी थी। इसी दौरान मुनमुन ने सागर में ही कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी।

 

मुनमुन के मधुकर शाह वार्ड निवासी एक परिचित ने बताया कि मुनमुन अपनी मां के निधन के बाद सागर आई थी। इसी दौरान वह वैक्सीन लगवाने के लिए अपने भाई के साथ मेरे पास आई थी। वह कह रही थी कि उसे मॉडलिंग के काम से मुंबई जाना है, इसलिए वैक्सीन लगवानी जरूरी है। उसके भाई ने भी वैक्सीन लगवाई थी।

 

सागर से भोपाल और फिर दिल्ली गई थी मुनमुन

ड्रग्स केस में आर्यन खान के साथ पकड़ाई मुनमुन अपनी मां और भाई के साथ सागर में रहती थी। उसने स्कूल शिक्षा मकरोनिया क्षेत्र के निजी स्कूल में की। परिवार के करीबी बताते हैं कि मुनमुन भोपाल शिफ्ट हो गई थी। वो भोपाल में करीब 6 साल रही और 2014 में भाई प्रिंस के साथ दिल्ली नौकरी के लिए चली गई थी। मुनमुन को मॉडलिंग का शौक था। इसलिए दिल्ली जाकर उसने मॉडलिंग की ट्रेनिंग ली। दिल्ली और मुंबई में वो मॉडलिंग करती थी। इसी दौरान वह फिल्मी दुनिया के कई अभिनेताओं के संपर्क में आई। परिचित बताते हैं कि मुनमुन की मां को भी एक्टिंग का शौक था।

Back to top button