
धर्म
करवा चौथ पर न दे ये यह तोहफा, जानें क्या कहती है मान्यताएं…
नई दिल्ली। 24 अक्टूबर मतलब रविवार को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। इसे सुहागिनों के लिए सबसे खास त्योहार माना जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती है। इस दिन पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए प्रति प्यार जताने के लिए तोहफा भी देते हैं। अगर आप भी अपने पति या पत्नी के लिए कोई गिफ्ट खरीदने की सोच रहे हैं तो, जानिए किन चीजों को गिफ्ट करने से बचना चाहिए।
- काले रंग के कपड़े- यह बात ज्यादातर लोग जानते हैं कि किसी भी शुभ या मांगलिक काम में लाल, पीले, गुलाबी या नारंगी रंग के कपड़े ही पहनने चाहिए। काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है। ऐसे में शुभ काम में काले रंग के वस्त्र नहीं शामिल करने चाहिए। ऐसे में पति-पत्नी को करवा चौथ के खास दिन एक-दूसरे को काले रंग के वस्त्र गिफ्ट करने से बचना चाहिए।
- सफेद रंग से बनाएं दूरी- करवा चौथ के मौके पर सफेद रंग के वस्त्र गिफ्ट करना शुभ नहीं होता है। करवा चौथ व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। इसलिए इस दिन सफेद रंग के वस्त्र गिफ्ट करना शुभ नहीं माना जाता है।
- सिलाई-बुनाई की चीजें न करें गिफ्ट- करवा चौथ पर सिलाई, कढ़ाई और बुनाई की चीजों को गिफ्ट करने से बचें। करवा चौथ व्रत को नियम और सावधानी के साथ रखा जाता है। इस दिन पति-पत्नी एक-दूसरे को कोई भी धारदार चीज गिफ्ट करने से बचें।















