दुनिया

तानाशाह पुतिन यूक्रेन के पॉश शहरों में व अस्पतालों में भी गिरा रहा बम ….

कीव। यूक्रेन और रूस ने बीच युद्ध शुरू हुए आज 17 वां दिन हो गए। तानाशाह पुतिन की रूसी सेना अब यूक्रेन पर निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। जानकारी मिली है कि राजधानी कीव और खारकीव समेत कई शहरों में रूसी सैनिकों ने गोलाबारी तेज कर दी है। राजधानी कीव के बाहरी इलाके में आगजनी की खबरें है। जिसके बाद राजधानी के कई इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। रूस ने दक्षिणी शहर मायकोलाइव में भारी बम बरसाए हैं। ये हमला कैंसर अस्पताल पर किया गया है। खबर ये भी है कि आम लोगों के मानवीय गलियारे खोले जा सकते हैं।

रूसी सेनाओं के रात भर के हमलों के बाद राजधानी कीव के आसपास, उत्तर-मध्य यूक्रेन के एक प्रांत, कीव ओब्लास्ट में आग देखी गईं। इसके अलावा, कीव से 36 किमी दक्षिण में वासिलकिव में एक तेल डिपो में आग लग गई है। क्वित्नेव गांव में रूसी गोलाबारी के बाद खाद्य उत्पादों के एक गोदाम में आग लग गई। यूक्रेन के अधिकांश शहर हवाई हमले के सायरन से गूंज रहे हैं। महायुद्ध की त्रासदी झेल रहे यूक्रेन के जिन इलाकों में रूसी गोलीबारी तेज हो गई, वहां रह रहे हजारों लोगों की जान बचाने के लिए मानवीय गलियारे खोले जा सकते हैं।

यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने दक्षिणी शहर मायकोलाइव में भारी बम बरसाए हैं। ये हमला कैंसर अस्पताल पर किया गया है। इस हमले में कई आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है। हमले के दौरान कई मरीज अस्पताल में थे, गनीमत रही कि किसी मरीज की मौत नहीं हुई। हमले ने इमारत को पूरी तरह से तबाह कर दिया है।

इस बीच यूक्रेन की उप प्रधान मंत्री इरीना वीरेशचुक ने कहा, उन्हें उम्मीद है कि रूस युद्धविराम के अपने वादों का सम्मान करेगा। यूक्रेन में रूस का सैन्य अभियान अपने तीसरे सप्ताह में है, अब तक इस जंग में हजारों की संख्या में मौतें और घायल हो चुके हैं। यूक्रेन के कई खूबसूरत शहर शमशान में तब्दील हो गए हैं। यूक्रेन इस वक्त भयावह मानव त्रासदी झेल रहा है। लाखों की संख्या में लोग पलायन कर चुके हैं।

Back to top button