Uncategorized

धोनी ने अपने जबरा फैन को फ्लाइट से भेजा घर, 1450 किलोमीटर पैदल चलकर माही से आया था मिलने…

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के जबरा फैन 1450 किलोमीटर पैदल उनसे मिलने पहुंचा था। धोनी उसे अपने फार्म हाउस पर रूकवाया और फ्लाइट से वापस घर भेजा। हरियाणा के अजय गिल नाम के एक प्रशंसक ने रांची पहुंचने और अपने हीरो एमएस धोनी की एक झलक पाने के लिए 1450 किलोमीटर की दूरी तय की। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि पिछले तीन महीनों में रांची के दिग्गज को देखने के लिए गिल के पैदल चलने की यह दूसरी घटना है। पिछली बार जब वह रांची गए थे, तब उन्हें 16 दिन लगे थे, जबकि इस बार उन्होंने 18 दिन में अपनी यात्रा पूरी की है। हालांकि, पहली बार जब वह रांची गए थे, तब माही के वहां नहीं होने के कारण अजय गिल अपने हीरो से नहीं मिल पाए थे।

हालांकि, इस बार उनकी यह मुराद पूरी हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो यह भी बताया गया कि माही न केवल अपने उत्साही प्रशंसक से मिले, बल्कि उन्हें अपने फॉर्म हाउस के अंदर आमंत्रित किया और उन्हें ऑटोग्राफ ऊी दिया। अजय के ठहरने का इंतजाम धोनी ने अपने फॉर्म हाउस के अंदर ही किया था। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान ने सुनिश्चित किया कि उनका प्रशंसक अपने घर तक अच्छी तरह पहुंचे। माही ने गिल के लिए हरियाणा लौटने के लिए फ्लाइट के टिकट की भी व्यवस्था की।

हरियाणा के जालान खेड़ा के 18 साल के अजय गिल महेंद्र सिंह धोनी के जबरा (JABRA) फैन के नाम से मशहूर हैं। वह धोनी से मिलने तीन महीने में दूसरी बार पैदल चलकर रांची पहुंचे थे। माही से मिलने के बाद अजय गिल ने कहा, मेरी जिंदगी धन्य हो गई है।

अजय गिल ने अपने बारे में बताते हुए कहा, मैंने शपथ ली थी कि मैं तब तक क्रिकेट नहीं खेलूंगा जब तक धोनी अपना आशीर्वाद नहीं देंगे। 15 अगस्त 2020 को धोनी के साथ मैंने भी क्रिकेट खेलना छोड़ दिया। अब मैं फिर से शुरू करूंगा। अजय ने बताया कि उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की है। फिलहाल वह अपने शहर में नाई का काम करते हैं।

अजय गिल ने यह भी बताया कि वह क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते हैं। धोनी का आशीर्वाद मिलने के बाद वह फिर से फिर से करियर शुरू करेंगे। धोनी से मिलने के बाद अजय ने फॉर्म हाउस से बाहर आकर खुशी जाहिर की। अजय ने कहा कि वह धोनी से मिलकर बहुत खुश हैं। उनके लिए 1436 किमी चलने का नतीजा अच्छा रहा। अजय और महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।

Back to top button