मध्य प्रदेश

विकसित भारत संकल्प यात्रा, पूर्व सीएम केरल के कोट्टायम में बोले- सचमुच में मोदी राज ही ‘राम राज्य’…

इंदौर। पूर्व मुख्यमंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दक्षिण भारत के केरल राज्य के दौरे पर है। कोट्टायम केरल में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राम राज्य को लेकर बड़ा बयान दिया है।

शिवराज ने कहा कि- राम राज मतलब शुद्ध पीने का पानी सबको मिल जाए। राम राज मतलब- गरीब को अन्न मिल जाए। राम राज मतलब.. गरीब को पक्का मकान मिल जाए। राम राज मतलब.. बीमारी के लिए आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल जाए। राम राज मतलब..

उज्जवला गैस कनेक्शन मिल जाए ताकि बहने धुंए से बच जाए। राम राज मतलब.. छोटे व्यापारियों, दुकानदारों को बिना ब्याज का लोन मिल जाए और उनका जीवन चलने लगे। यही तो राम राज है। सचमुच में मोदी राज ही राम राज है।

Back to top button