Uncategorized

मुंबई में कम हो रहे दैनिक कोरोना के मामले, 24 घंटे में 13702 संक्रमित और 6 की मौत …

मुंबई । मुंबई में लगातार पांचवें दिन कोविड मामलों में गिरावट देखी गई। गुरुवार को नए मामलों की संख्या 13,702 रही जो बुधवार (16240) की तुलना में 16% की गिरावट है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक मुंबई में आज (गुरुवार) 13,702 नए मामले सामने आए और 6 मौतें हुईं। मुंबई में वर्तमान में 95,123 एक्टिव केस हैं। शहर में मामले की संक्रमण दर 21.73% रही।

बुधवार को, मुंबई में 16,000 से अधिक ताजा मामले सामने आए थे। पिछले कुछ दिनों से, मुंबई की 24 घंटे की टैली में उतार-चढ़ाव हो रहा है, जिससे डेटा वैज्ञानिकों के लिए यह पता लगाना मुश्किल हो गया है कि शहर में तीसरी लहर कम हो रही है या नहीं। 20,000 का आंकड़ा पार करने के बाद, शहर की 24 घंटे की टैली घटकर 19,474 हो गई और फिर यह तेजी से गिरकर 13,648 हो गई। मंगलवार को यह और गिरकर 11,647 मामले हो गए थे।

रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई की तीसरी लहर 21 दिसंबर को शुरू हुई थी और 7 जनवरी को शहर के दैनिक नए मामले 20,971 तक पहुंच गए थे व संक्रमण दर 29% थी। हालांकि अभी संक्रमण दर 21.73% है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा, “पिछले दो-तीन दिनों में, COVID-19 मामलों की रिपोर्टिंग में कमी आई है। यह कम टेस्टिंग के कारण हो सकता है।

बुधवार को, राज्य में लगभग 46,000 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए। इसलिए, महाराष्ट्र में कोरोना मामलों में कमी का कोई संकेत नहीं है।” इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने अनिवार्य किया है कि केवल सिम्टोमैटिक लोगों का ही कोविड टेस्ट किया जाएगा। 

Back to top button