मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में डरा रहा कोरोना, नॉर्वे से लौटी मां और बेटी निकली पॉजिटिव, घर में किया गया आइसोलेट….

जबलपुर। दुनिया भर में कोरोना के नए वेरिएंट मिलने की वजह से सभी एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन में दूसरे देश से वापस आने वालों की जांच की जा रही है। इसी जांच के दौरान नॉर्वे से मध्य प्रदेश लौटी मां और बेटी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को एहतियात के तौर पर घर में ही आइसोलेट किया गया है।

दुनियाभर में लाखों लोगों की जान लेने वाला कोरोना एक बार फिर डराने लगा है। कोरोना का नया वेरिएंट भारत में अपने पैर पसार रहा है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों मरीज मां और बेटी हैं जो कुछ दिनों पहले ही नॉर्वे से लौटी थी। मरीजों को घर में ही आइसोलेट किया गया है।

यह कोरोना का JN.1 वेरिएंट है या नहीं यह जानने के लिए उनका जीनोम सिक्वेंसिंग कराना पड़ेगा। यह JN.1 वेरिएंट है या नहीं इसका पता जीनोम सिक्वेंसिंग के बाद चलेगा। यदि यह JN.1 वेरिएंट हुआ तो यह वेरिएंट मिलने वाला मध्य प्रदेश देश का दूसरा राज्य होगा।

बता दें कि इससे पहले यह वेरिएंट केरल में मिल चुका है ये। अगर मध्य प्रदेश में यह वेरिएंट पहुंचा तो फिर से केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन  करना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की दी सलाह।

Back to top button