नई दिल्ली

चंडीगढ़ का मेयर चुनाव कांग्रेस-आप लड़ेंगी साथ : राघव चड्ढा

नईदिल्ली
आम आदमी पार्टी कांग्रेस पार्टी के साथ चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव लड़ने जा रही है। दिल्ली में आप सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 18 जनवरी को होने वाला चंडीगढ़ का मेयर चुनाव देश की राजनीति की दशा और ये  दिशा बदलने वाला चुनाव है। आगे काह कि यह चुनाव 2024 के चुनाव की नींव रखेगा।

आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने बताया कि इंडिया गठबंधन अपना पहला चुनाव लडने जा रहा है। पहला मैच खेलने जा रहा है। 18 जनवरी को होना वाला मेयर चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। ये राजनीति की तकदीर और तस्वीर बदलने वाला है। 2024 के लिए भाजपा बनाम इंडिया गठबंधन लड़ने जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि ये आम चुनाव नहीं है। पहला भाजपा बनाम इंडिया गठबंधन का मुकाबला है। ये केवल चंडीगढ़ ही नहीं कश्मीर से कन्याकुमारी तक जाएगा। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव मिलकर लड़ेगी। आम आदमी पार्टी मेयर जबकि कांग्रेस सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पर अपने पार्षदों को चुनाव लड़ाएगी।

जीत चंडीगढ़ तक सीमित नहीं रहेगी- राघव

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि इस चुनाव में हमारी जीत होगी और यह जीत सिर्फ चंडीगढ़ तक सीमित नहीं रहेगी. यह कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और मणिपुर से लेकर मुंबई तक जाएगी. उन्होंने कहा कि जब-जब टीम इंडिया का सामना दुनिया की किसी भी टीम से हुआ, हमेशा भारतवासियों ने टीम इंडिया को जिताया है और चंडीगढ़ चुनाव में भी लोग एक साथ आकर इंडिया को जिताएंगे. उन्होंने आगे कहा कि  इस चुनाव का स्कोरकार्ड 'इंडिया एक और भाजपा शून्य' होगा.

लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज- राघव

राघव चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में क्लीन स्वीप के बाद लोकसभा चुनाव का आगाज होगा. यह एक और बड़ी चीज साबित करेगा कि इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ता है तो एक और एक दो नहीं बल्कि एक और एक ग्यारह होता है. राघव चड्ढा ने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन की जीत का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंचेगा कि लोगों को तानाशाह और निकम्मी भाजपा सरकार से मुक्ति चाहिए. इंडिया से जो भी टकराएगा वह चूर-चूर हो जाएगा.

 

Back to top button