छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेमेतरा जिले में करेंगे 172 करोड़ 65 लाख रूपये के 172 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण …

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार 12 जून को दोपहर 12 बजे अपने राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय मे आयोजित वर्चुअल कर्यक्रम के माध्यम से बेमेतरा जिले में 172 करोड़ 65 लाख रूपये लागत के 172 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। इन कार्यो में 145 करोड़ 91 लाख रूपये के लागत से 134 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 26 करोड़ 74 लाख रूपये के 38 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। सम्पूर्ण कार्यक्रम कोविड-19 के गाईडलाइन के अनुसार आयोजित होगा। जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष मे लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यों का कार्यक्रम आयोजित होगा। 

कलेक्टर बेमेतरा भोसकर विलास संदीपान ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिन कार्यांे का लोकार्पण करेंगें उनमे लोकनिर्माण विभाग सेतु संभाग दुर्ग के 02 कार्य लागत राशि 10 करोड़ 69 लाख रु., जलसंसाधन विभाग बेमेतरा 03 कार्य लागत राशि 6 करोड़ 72 लाख रु., छ.ग. मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड दुर्ग 03 कार्य लागत राशि 2 करोड़ 88 लाख रु., उप संचालक कृषि विभाग के 19 कार्य लागत राशि 3 करोड़ 22 लाख रु., छ.ग. स्टेटवेयर हाउसिंग मुख्यालय रायपुर एक कार्य लागत राशि एक करोड़ 65 लाख 89 हजार रुपये, जनपद पंचायत बेमेतरा 06 कार्य लागत राशि 48 लाख 34 हजार रु., जनपद पंचायत साजा 2 कार्य लागत राशि 16 लाख 50 हजार रु., नगरीय निकाय एक कार्य लागत राशि 20 लाख रुपये शामिल हैं।

मुख्यमंत्री जिन कार्यां का भूमिपूजन करेंगे उनमे प्रमुख रुप से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 34 कार्य लागत राशि 25 करोड़ 64 लाख रुपये के निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग के 05 कार्य लागत राशि 59 करोड़ 32 लाख, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 05 कार्य लागत राशि 25 करोड़ 95 लाख रुपये, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के 4 कार्य लागत राशि 2 करोड़ 11 लाख रु., खनिज विभाग से संबंधित 03 कार्य लागत राशि एक करोड़ 14 लाख, कृषि उपज मण्डी 07 कार्य लागत राशि 08 करोड़ 23 लाख रु., इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से संबंधित 03 कार्य न्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से संबंधित 03 कार्य लागत राशि 07 करोड़ 53 लाख रु., जलसंसाधन विभाग से एक कार्य लागत राशि 49 लाख 86 हजार रुपये, जनपद पंचायत नवागढ़ 37 कार्य लागत राशि 2 करोड़ 52 लाख रु., जनपद पंचायत बेमेतरा 11 कार्य लागत राशि 71 लाख 60 हजार रु., जनपद पंचायत साजा 04 कार्य लागत राशि 40 लाख रुपये शामिल हैं।

Back to top button