देश

चंडीगढ़ मेयर चुनाव बना प्रतिष्ठा का विषय, कांग्रेस और आप में हुआ गठबंधन….

मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस ने आप को समर्थन दिया है। इन दोनों पार्टियों में सहमति बनी है कि मेयर उम्मीदवार ‘आप’ का और डिप्टी मेयर व सीनियर डिप्टी उम्मीदवार कांग्रेस से होंगे। बता दें कि 18 जनवरी को मेयर चुनाव होने जा रहा है।

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर आप और कांग्रेस में गठबंधन हुआ है जिसका ऐलान कांग्रेस के लीडर पवन बंसल ने किया है। दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेगी।

दोनों पार्टियों का गठबंधन होने से भाजपा का बड़ा झटका लगा है। आप से 13 उम्मीदवार और कांग्रेस से 7 उम्मीदवार इकट्ठे होकर आंकड़ा 20 हो गया है। भाजपा की पहुंच बहुत दूर है। इस दौरान अगर शिरोमणि अकाली दल भी आ जाए तो भी 17 सीटें होंगी। फिर भी 3 सीटें कम पड़ जाएंगी। भाजपा को लग रहा था कि चंडीगढ़ कार्पोरेशन में उनकी पार्टी के पास अधिक मैंबर हैं। भाजपा का विश्वास था कि उनकी पार्टी बड़ी है जिससे मेयर, डिप्टी मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर उनकी पार्टी से होगा।

वहीं एम.पी. सीट को लेकर चर्चा चल रही है। लोकसभा सीट को लेकर अभी क्लीयरेंस नहीं है। आई.एन.डी.आई.ए. एलायंस लोकसभा चुनावों के लिए बना है। वहीं यह भी बात सामने आई है कि पवन बंसल ने कहा कि आप को एम.पी. की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ देनी चाहिए।

Back to top button